फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रेंडिंग रहा जस्टिस फॉर टीचर्स हैशटैग, काली पट्टी बांधकर करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले जस्टिस फॉर टीचर्स हैशटैग अभियान चलाया गया। आरटीई लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता संबंधी सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के विरोध में चल रहे आंदोलन के प्रथम चरण में रविवार को दोपहर दो बजे से चार बजे तक एक्स (ट्विटर) पर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान हजारों शिक्षकों ने सोशल मीडिया पर अपनी आवाज बुलंद की। बताया गया कि हैशटैग जस्टिस फॉर टीचर्स दो घंटे से अधिक समय तक नंबर-एक पर ट्रेंड करता रहा। जालौन के भी हजारों शिक्षकों ने इसमें भागीदारी की। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्र, जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आलोक पाठक, महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष व्यंजना सिंह ने अभियान की सफलता पर शिक्षकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष शिक्षकों के सम्मान और सेवा सुरक्षा से जुड़ा है। संगठनों ने घोषणा की है कि आंदोलन के दूसरे चरण में 23 से 25 फरवरी तक सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें