फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: निर्धारित स्थान पर खड़ी नहीं की ट्रेन, दौड़कर पकड़ने में गिरे कई यात्री

Wed, 12 Feb 2025 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के चालक ने मंगलवार को निर्धारित कोच इंडीकेट के स्थान पर खड़ी न कर आगे खड़ा किया। इससे यात्रियों को दौड़कर ट्रेन पकड़नी पड़ी। ट्रेन न निकल जाए, इस चक्कर में यात्री कोच की तरफ दौड़े और गिरकर चुटहिल हो गए। इस घटना की शिकायत यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक से भी की। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह पूरे मामले को मंडलीय अधिकारियों के संज्ञान में लाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 7:46 के स्थान पर 2 घंटे देरी से आई। कानपुर और लखनऊ जाने वाले यात्रियों की भीड़ थी। इंटरसिटी चालक ने कोच इंडीकेट के स्थान पर न रोककर आगे रोका। इसकी वजह से यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए दौड़ लगानी पड़ी। तब जाकर सवार हुए। हालांकि परिचालन विभाग ने स्थिति को देखकर ट्रेन को करीब 15 मिनट अतिरिक्त रोककर चलाया।
यात्रियों का आरोप था कि अक्सर इंटरसिटी के चालक निर्धारित स्थान पर ट्रेन खड़ी न कर आगे ले जाते हैं। जिसकी वजह से दौड़ लगाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी दवा व्यापारी राजेश कुमार ने बताया कि वह प्रत्येक मंगलवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस से कानपुर जाते हैं। उनका डी 6 कोच में रिजर्वेशन था। लेकिन ट्रेन आगे चली गई उन्हें दौड़कर बैठना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक एसके के खरे का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात की है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका पूरा ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें