फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग

Fri, 16 Sep 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
व्यापारियों ने की ट्रेन बढ़ाने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई(जालौन)। पारिवारिक कलह से तंग आकर 42 वर्षीय अधेड़ ने गुरुवार को ट्रेन के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   शहर कोतवाली के गांव बोहदपुरा निवासी बृजभान (42) पुत्र खूब चंद्र का गुरुवार को परिजनाें से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। वह सुबह घर में बिना बताए बस से उरई आ गया और झांसी से लखनऊ जा रही इंटरसिटी ट्रेन के सामने छलांग लगा दी इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन चालक की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसके पास से मिले आधार कार्ड से पहचान करवाकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी । इस पर कोतवाल जेपी यादव ने बोहदपुरा गांव के चौकीदार रसीद से परिजनाें को सूचना दिलवाई। परिजनों के पहुंचने के बाद  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें