फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक की हत्या में शामिल तीसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। युवक की सिर कूंचकर हत्या के मामले में नामजद तीसरा आरोपी दो दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगीं दो टीमें सुराग नहीं लगा पाई हैं। परिजनों का कहना है कि जिस तरीके से युवक की हत्या की गई है। आरोपियों को उसी तरह से कड़ी सजा मिले।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी महेंद्र कुमार जाटव उर्फ बाबा (35) प्राइवेट एंबुलेंस चलाता था। मंगलवार की रात उसका शव रक्तरंजित हालत में श्मशासन घाट के सामने स्थित खाली प्लाट के पास पड़ा मिला था। उसके सिर को हमलावरों ने बुरी तरह कुचल दिया था। महेंद्र के भाई दीपक जाटव की तहरीर पर पुलिस ने मोहल्ले के ही अल्ताफ, जीशान व राजा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। जीशान व राजा को गिरफ्तार कर लिया था जबकि अल्ताफ अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
जीशान और राजा ने बताया था कि शराब अधिक पी लेने से महेंद्र उन्हें गाली देने लगा था। उन्होंने इसका विरोध किया तो वह और उग्र हो गया। इसी के चलते उन्होंने उसकी ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी है। आरोपियों ने बताया था कि हत्या करने के बाद शव की शिनाख्त न हो, इसलिए उसके चेहरे व सिर को ईंट से कुचल दिया था और उसके कपड़े भी फेंक दिए थे। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दो टीमें लगीं हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें