फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एक माह बाद दर्ज हुई चोरी की रिपोर्ट, पुलिस बोली जांच चल रही थी

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। कस्बा के वार्ड नंबर दो में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़ित का आरोप है कि चोरी की सूचना देने के बावजूद पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी, इससे वह थाने के चक्कर लगाता रहा। पुलिस जांच होने की बात कहती रही।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो निवासी कालका प्रसाद ने थाने में तहरीर दी। बताया कि 21 नवंबर को वह पूरे परिवार के साथ मोठ में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। चार दिन बाद 25 नवंबर को जब वह घर लौटे तो घर के दरवाजे के ताले टूटे पड़े मिले। अंदर कमरे में पहुंचने पर देखा कि अलमारी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर घर से 40 हजार रुपये नगद, एक जोड़ी पायल, नाक की कील, कान की बाली, चार चांदी के सिक्के सहित लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर ले गए। जिसकी सूचना उसने थाने में दी थी। लेकिन पुलिस द्वारा करीब एक माह तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित की बार-बार गुहार के बाद अब एक माह बाद रिपोर्ट दर्ज की है। इस संबंध में थाना प्रभारी पंकज पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही थी, अब मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें