माधौगढ़/रामपुरा। कोतवाली परिसर पर 8 जून से धार्मिक स्थल खोले जाने को लेकर एसडीएम सालिकराम की अध्यक्षता व सीओ संजय कुमार शर्मा की मौजूदगी में सभी संप्रदाय एवं धर्मगुरुओं की बैठक हुई। जिसमें कहा गया है कि थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइज के बाद ही मंदिर में प्रवेश कर पाएंगे।
एसडीएम ने कहा कि धार्मिक स्थल में एक साथ पांच लोगों को ही प्रवेश मिल सकेगा। प्रवेश से पहले लोगों की थर्मल स्क्रींनिंग, सैनिटाइज किया जाएगा। बीमार व्यक्ति या अधिक बुखार वाले को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जूता चप्पल पहनकर अंदर नहीं जा सकेंगे। इस दौरान अरविंद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता, अनीश खान, कौशलेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, गुड्डू भदौरिया, हबीउल्ला, अमर सिंह, अंकित कस्तवार आदि रहे।
रामपुरा संवाद के अनुसार, थाना परिसर में थानाध्यक्ष संजय मिश्रा की अध्यक्षता में संभ्रांत लोगों की बैठक में तय हुआ कि 8 जून सोमवार से सभी धार्मिक स्थल मंदिर, मस्जिद व अन्य इबादतगाहों को आम जनता के लिए खोला जाएगा। थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार मंदिरों मस्जिदों में पूजा इबादत के समय सोशल डिस्टेंस बनाए रखना जरूरी होगा। मूर्ति का स्पर्श न करें, मूर्ति से एक मीटर की दूरी बनाकर दर्शन व पूजा आरती करें। इस दौरान विजय द्विवेदी, प्रमोद कठेरिया, राजकुमार, अरविंद कुशवाहा, प्रदीप, राकेश, कुलदीप, जाहिद, पवन, अरुण गुप्ता, संतोष, गुलाम हसन, गुलाम मुस्तफा, अनुज, अमित, जाकिर, तेजपाल आदि रहे।