फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: छह फीट गहरे पानी के टैंक में मिला किशोरी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरा। नरसिंह मंदिर के पास छह फीट गहरे पानी के टैंक में 13 वर्षीय किशोरी का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बे के नरसिंह मंदिर के पास रहने वाले हरगोविंद उर्फ तेजू अयोध्या में पेंटिंग का काम करते हैं। वह पत्नी लक्ष्मी देवी, बड़ी बेटी कनिका और छोटी बेटी रेनू (13) के साथ रहते हैं। कस्बे में पानी की समस्या के चलते अधिकतर घरों में टैंक बने हुए हैं। हरगोविंद के घर में भी करीब छह फीट गहरा पानी का टैंक बना है।

रविवार की शाम लक्ष्मी देवी बड़ी बेटी कनिका के साथ पड़ोस में आयोजित एक बर्थडे कार्यक्रम में चली गई थीं। उस समय घर पर रेनू अकेली थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी के टैंक में गिर गई होगी। टैंक गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सकी।
विज्ञापन

देर रात लक्ष्मी देवी जब बड़ी बेटी के साथ घर लौटीं तो रेनू घर पर नहीं मिली। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद जब पानी के टैंक को देखा गया तो उसमें रेनू का शव उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन


रेनू बुंदेलखंड इंटर कॉलेज कोटरा में कक्षा छह की छात्रा थी। सूचना पर थाना प्रभारी विमलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें