फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मगरमच्छ को पकड़ने गई टीम खाली हाथ लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 31 खेत की मेड पर बैठा मगरमच्छ। संवाद
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी, छानी अहीर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा कलार। खेत में मगरमच्छ मिलने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम बिना उसे पकड़े ही वापस लौट आई। इस पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि मगरमच्छ के न पकड़े जाने किसानों में दहशत है कि कहीं वह किसी पर हमला न कर दे।
थाना क्षेत्र के छानी अहीर गांव में शुक्रवार की देर शाम एक मगरमच्छ गंदा नाले से निकलकर खेत की मेड़ पर आ गया। ग्रामीणों उसे देख वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद पहुंची टीम कुछ देर तक टाल मटोल करती रही और वहां से वापस लौट आई। ग्रामीणों का कहना है कि धान की फसल खेतों में खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगरमच्छ कहीं पर भी पहुंच सकता है। ग्रामीण मौजीराम, नरेंद्र सिंह ,नंदकिशोर,वीरेंद्र, जितेंद्र,संतोषी देवी,राजा बेटी ने बताया कि उसके डर से अब खेतों में भी जाने से कतराना पड़ रहा है। वन रेंजर हरी किशोर शुक्ला का कहना है कि टीम जब रेस्क्यू करने गई थी, तब मगरमच्छ पानी में चला गया था। जब दोबारा दिखेगा और जानकारी मिलेगी, तो उसे पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें