उरई। दीपावली त्योहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम अभियान चलाया। टीम ने मिश्रित दूध के नमूने लिए, तो 270 किलोग्राम खोया व 200 लीटर मिश्रित दूध, 80 किलोग्राम मिठाई को नष्ट कराया।सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. जतिन कुमार सिंह की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन टीम ने कस्बा एट में राजमार्ग पर स्थित जय बजरंग दूध डेयरी मिश्रित दूध व खोया का नमूना संग्रहित करते हुए 100 किलोग्राम खोया व 200 लीटर मिश्रित दूध नष्ट कराया।
धगुवां रोड एट पर स्थित हनुमंत पाल के प्रतिष्ठान से 50 किलो खोया नष्ट कराया गया। माधौगढ़ तहसील के गोपालपुरा से सुनील के प्रतिष्ठान से खोया का नमूना लिया व 50 किलो खोया को नष्ट कराया। धर्मेंद्र के प्रतिष्ठान से भी खोया का नमूने लेकर 50 किलो खोया नष्ट कराया। राठ रोड उरई स्थित सतीश चंद्र के प्रतिष्ठान से सोहन पापड़ी का नमूना संग्रहीत किया। माधौगढ़ तहसील के मिझौना गांव के भगवत स्वरूप के प्रतिष्ठान से खोया, क्रीम, मिठाई के नमूने लेकर 20 किलो खोया, 80 किलो मिठाई को नष्ट कराई। विभाग ने 14 खाद्य पदार्थों के नमूनों जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, कन्हैया लाल यादव, सुनील कुमार, अनिल कुमार शामिल रहे। (संवाद)