फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चेकिंग को पहुंची टीम ने लगाया हाथापाई का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बिजली चेकिंग की टीम ने मकान मालिक पर सरकारी कार्य में व्यवधान व हाथापाई का आरोप लगाया है। जबकि मकान मालिक की पत्नी ने भी जबरन घर में घुसकर गालीगलौज, मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम मोहल्ला नया रावतान में बिजली की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम दोपहर लगभग ढाई बजे चेकिंग करते हुए एक घर में पहुंची। एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम के साथ विनोद कुमार टीजीटू, जितेंद्र कुमार टीजीटू, सुरेश कुमार टीजीटू, संविदा कर्मी दीपक कुमार व संदीप कुमार ने उस में चेकिंग की तो अनियमितता पाई गई। जिस पर टीम संयोजन विच्छेदित करने लगी।
तभी गृहस्वामी का पुत्र जो वकील है वह आया और टीम के साथ हाथापाई करते हुए जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग गया। गृहस्वामी की पत्नी ने आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है कि एसडीओ सहित जेई पी राम, दलजीत और पांच अन्य लोग आए और जबरन घर के अंदर घुस गए। उसने बताया कि पति घर पर नहीं हैं, उरई में वकालत करते हैं इसलिए चेकिंग करने बाद में आएं। जिस पर टीम के लोग उसके साथ अभद्रता करने लगे। मना करने पर उन्होंने मारपीट करते हुए छेड़खानी कर दी।
विज्ञापन

इसी दौरान उनके पति भी घर आ गए और उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारियों से बात की तो उनके साथ भी मारपीट कर दी। इतना ही नहीं पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से तहरीर कोतवाली में दे दी गई है। उक्त संदर्भ में कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें