उरई। पांचवें चरण के होने वाले मतदान के लिए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। गुरुवार को एफएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान कार से 15 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार सवार रुपयों से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सके, जिस पर टीम ने रुपये जब्त कर लिए।
एट थाना क्षेत्र के पिंडारी के पास झांसी से आ रही कार को एफएसटी टीम के प्रभारी बीडीओ नदीगांव विपिन कुमार व एट पुलिस ने रोका और तलाशी ली। इस दौरान कार से 15 लाख रुपये कैश मिला। टीम ने कार सवार कोंच कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी बंटी उर्फ शैलेंद्र व चालक देव से रुपयों की जानकारी मांगी तो वह कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। टीम के प्रभारी बीडीओ ने बताया कि रुपयों को जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।