फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कट कर शिक्षक ने दे दी जान

Wed, 08 Jun 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा शव, मौके पर मौजूद पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोंच। एट थाना क्षेत्र के ग्राम भरसूंड़ा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक ने मंगलवार रात कोंच-एट शटल के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है। शिक्षक का सिर धड़ से अलग हो गया। सूचना पर पहुंचे सुरही चौकी के दरोगा दिनेश यादव ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है। परिजन उसे मानसिक बीमार बता रहे हैं।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि कोंच-एट रेल ट्रैक पर नहर पुल से चार सौ मीठर आगे किसी व्यक्ति की दो टुकड़ों में बंटी लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही सुरही चौकी इंचार्ज दरोगा दिनेश यादव मौके पर पहुंचे। आसपास के भी तमाम लोगों वहा इकट्ठा हो गए। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करवाई। मृतक की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भेंड़ का निवासी श्यामसुंदर उर्फ रामराजा (45) पुत्र राघवदास पटेल के रूप में हुई। श्यामसुंदर ब्लॉक कोंच के ग्राम भरसूंड़ा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक था। परिजनों के मुताबिक बीती शाम तकरीबन छह बजे वह बीड़ी माचिस खरीदने की कह कर घर से निकला था लेकिन फिर नहीं लौटा। सुबह उसकी मौत की ही सूचना उन्हें मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें