नेक्टर लाइफ साइंस कंपनी की यूनिट में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
रामपुरा/उरई (जालौन)। चूल्हे पर खाना बनाते समय छप्पर में आग लग गई। इससे एक गरीब का घर जल गया। ग्रामीणाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जब तक गरीब का चार बोरा गेहूं, कपड़े सामान समेत करीब एक लाख रुपये की गृहस्थी जलकर राख हो गई। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव जायघा निवासी कुदरत खां के यहां पर गुरुवार को उसकी पत्नी चूल्हे पर खाना बना रही थी। अचानक सुबह करीब आठ बजे चूल्हे की चिंगारी से ऊपर रखे छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कच्चे मकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गरीब का गृहस्थी का सामना, कपडे़, साइकिल सहित करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। ग्राम प्रधान चंद्र पाल सिंह ने एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता पीड़ित को दी। उन्हाेंने मामले की जानकारी एसडीएम माधौगढ़ को देकर मुआवजे की मांग की है।