फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कार में डालकर दुकानदार को ले गए कोंच और पीटा

विज्ञापन
फोटो- 21 पीड़ित दुकानदार संजीव सोनी। संवाद
विज्ञापन
कोंच। उरई रोडवेज बस स्टैंड से एक दुकानदार युवक को कार में डालकर उसकी बेरहमी से पिटाई गई। इसके बाद कोंच में सुनसान जगह पर छोड़कर कार सवार युवक भाग गए। दुकानदार कानपुर से सामान लेकर चुर्खी जा रहा था। चौकी में युवक ने जेब में पड़े पैसे छीनने का भी आरोप लगाया है। मामले में उरई व कोंच कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को जांच में लगाया गया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार की देर रात कानपुर से सामान खरीदकर लौट रहे ग्राम चुर्खी निवासी दुकानदार संजीव सोनी को चार युवकों ने कार में डाल लिया और उसके बेरहमी से पिटाई की। संजीव के फोन से ही उसके परिजनों को युवकों ने फोन लगाकर और ऑनलाइन पैसे डालने की धमकी दी।
परिजनों ने पैसे नहीं डाले तो कोंच में कोंच-घुसिया मार्ग नहर पट्टी पर दबंगों ने दुकानदार को रेलवे ट्रैक पर कार से उतारकर उसकी फिर पिटाई की और उसे छोड़कर भाग गए। कुछ देर बाद दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने उसे चौकी में बैठकर पूछताछ की। रात में ही उसके परिजन भी कोंच आ गए थे।
विज्ञापन

सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी टीम को भी लगाया गया है। रास्ते के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें