जालौन ब्लाक क्षेत्र में ग्राम पंचायत चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम
दिन प्रधानी के लिए लगभग 780 जबकि ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए लगभग 170
उम्मीदवारों ने नामांकन किया। नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण ब्लाक में
प्रत्याशियों के साथ उमड़े समर्थकों की भीड़ से देवनगर चौराहे पर पूरे दिन
जाम की स्थिति बनी रही। डकोर ब्लाक में भी दूसरे दिन ग्राम
प्रधानी पद के
लिए 374 व ग्राम पंचायत सदस्य केे लिए 704 उम्मीदवारों ने नामांकन किए। इस
दौरान गहमागहमी की स्थिति रही। निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया
कि दूसरे दिन ग्राम प्रधानी के लिए 780 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं,
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 170 पर्चे भरे गए। बताते चलें, इससे पूर्व
गुरुवार तक प्रधान पद के लिए 285
प्रत्याशियों तथा ग्राम पंचायत सदस्य के
पद के लिए 35 प्रत्याशियों ने नामांकन-पत्र जमा किए थे। शुक्रवार को
नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण ब्लॉक परिसर में संभावित प्रत्याशियों व
उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा रहा। नामांकन को लेकर
दिनभर ब्लॉक गेट से
लेकर देवनगर चौराहे तक जाम की स्थिति बनी रही। उधर मुहम्मदाबाद प्रतिनिधि
के अनुसार दूसरे दिन डकोर ब्लाक में नामांकन प्रक्रिया चालू रही। इस दौरान
ग्राम प्रधानी पद के लिए 374 व ग्राम पंचायत सदस्य केे लिए 704 उम्मीदवारों
ने नामांकन किया। नामांकन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही।