फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: व्यापारी की स्कूटी से डेढ़ लाख रुपये से भरा झोला ले उड़े बदमाश

विज्ञापन
फोटो - 07 सीसीटीवी फुटेज में बाइक से भागते नजर आए नकाबपोश बदमाश। सीसीटीवी।
विज्ञापन
जालौन। दुकान बंद कर पिता के साथ घर पहुंचे जनरल स्टोर संचालक की स्कूटी में रखा डेढ़ लाख रुपये नकदी से भरा झोला तीन नकाबपोश बदमाश पलक झपकते ही लेकर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


मोहल्ला पुरानी नझाई निवासी दिलीप कुमार अग्रवाल की झंडा चौराहे के पास रमा जनरल स्टोर के नाम से दुकान है। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह पिता रमाशंकर अग्रवाल के साथ दुकान बंद कर स्कूटी से घर पहुंचे थे। घर के बाहर स्कूटी खड़ी करने के बाद उन्होंने रुपये और सामान से भरा झोला स्कूटी पर रखा और गैरेज का दरवाजा खोलने लगे।
इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे नकाबपोश तीन बदमाश बाइक से वहां पहुंचे। व्यापारी का ध्यान दरवाजा खोलने में लगते ही बदमाशों ने स्कूटी पर रखा झोला उठाया और बाइक से भाग गए। व्यापारी ने पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन


दिलीप अग्रवाल ने बताया कि झोले में करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, स्टील की पानी की बोतल, टिफिन और अन्य जरूरी सामान रखा था। झोला मेहंदी रंग का था।

घटना की सूचना पर सीओ अजय कुमार सिंह, कोतवाल हरिशंकर चंद, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें तीन नकाबपोश युवक बाइक से भागते हुए दिखाई दिए।

व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने पहले रेकी की थी और मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया।
सीओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के खुलासे के लिए स्वाट, सर्विलांस समेत तीन टीमें लगाई गई हैं। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

पहले भी झेल चुके हैं अपहरण की घटना
व्यापारी परिवार के साथ पहले भी सनसनीखेज घटना हो चुकी है। मई 2010 में दिलीप अग्रवाल के बेटे प्रतीक का अपहरण कर बदमाशों ने 25 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। तत्कालीन पुलिस अधिकारियों की सक्रियता से पुलिस ने व्यापारी के बेटे को सकुशल खोजकर बदमाशों को गिरफ्तार किया था।

टूटी नंबर प्लेट मिली
पुलिस को व्यापारी के घर से करीब 50 मीटर दूर एक टूटी हुई नंबर प्लेट भी मिली है। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि यह बदमाशों की बाइक से संबंधित सुराग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें