फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्कूल के चपरासी ने फंदा लगा जान दी

Tue, 21 May 2024 11:33 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने बबूल के पेड़ से गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब ग्रामीण वहां से गुजरे को फंदे पर शव लटका देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली क्षेत्र के बंगरा निवासी मृतक आश्रित कुशल पाल कुशवाहा (32) भंगा कंपोजिट विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी था। लोकसभा चुनाव के दौरान कालपी विधानसभा क्षेत्र में डयूटी लगी थी। मंगलवार सुबह धंजा के पास बबूल के पेड़ से फंदे पर उसका शव लटका मिला। लोगों की सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस ने शव नीचे उतरवाकर जेब में पड़े आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी भूरी ने बताया कि कुशलपाल शराब का लती था। आए दिन शराब पीने को लेकर कई बार उसका वेतन रोक दिया जाता था। एबीएसए से निवेदन के बाद वेतन निकल पाता था। विद्यालय न जाना आम बात थी। बीआरसी में तैनाती के दौरान शराब पीने पर उसका भंगा कंपोजिट विद्यालय के तबादला कर दिया गया था। उसकी मौत से पत्नी भूरी, पुत्र राजन, राजकुमार सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें