फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े की सड़क देख किया हंगामा

Fri, 31 Mar 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
सड़क पर मिट्टी की जगह डाला गया कूड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठेकेदारों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग रहा है। ठेकेदार ने गिट्टी और मिट्टी की जगह कूड़ा डालकर ही सड़क बनानी शुरू कर दी। सड़क पर कूड़ा देख लोगों ने हंगामा किया। मामला पालिका अफसरों के पास पहुंचा तो हलचल मच गई। आनन-फानन में जेई को मौके पर भेजा गया। इसके बाद पालिका ईओ रवींद्र कुमार ने जेसीबी से कूड़ा हटवाया।
विज्ञापन


नया पटेल नगर वार्ड 18 के अंतर्गत ठड़ेश्वरी मंदिर के ठीक पीछे करीब 250 मीटर नई सड़क बनाई जा रही है। मंगलवार की रात इस सड़क पर ठेकेदार ने मिट्टी की जगह कूड़ा डलवा दिया। उसके ऊपर थोड़ी मिट्टी और डालकर डामर डालकर सड़क पूरा किया जाना था। बुधवार की सुबह लोगों ने विरोध किया तो काम रुक गया था। गुरुवार को कूड़ा न हटने पर इलाकाई लोगों ने दोबारा हंगामा शुरू कर दिया।

राकेश, पवन, विजय और मोनू का कहना है कि कूडे़ से बनने वाली सड़क पहली ही बरसात में ध्वस्त हो जाएगी। अफसर जानबूझ कर सड़क निर्माण में हो रही अनियमितता की अनदेखी कर रहे हैं। सुमित्रा, प्रिया और सुधा के मुताबिक सीएम योगी प्रदेश से भ्रष्टाचार मिटाने की बात कर रहे हैं, उनके अफसर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में लगे हैं।  मामला पालिका अफसरों के संज्ञान में आया तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोपहर के  वक्त जेई और उनकी टीम को मौके पर भेजा गया। इसके बाद तत्काल जेसीबी बुलाकर कूड़ा हटाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन



सड़क पर पड़ा कूड़ा हटाकर उसे आसपास के खाली प्लाटों में डाल दिया गया है। इलाकाई लोगों का कहना है कि बारिश होते ही कूडे़ की सड़ांध से सांस लेना दूभर हो जाएगा। कूड़े को शहर से बाहर ले जाना चाहिए था।

नगर विकास मंत्री तक पहुंचेगा मामला
भाजपाइयों ने कहा कि इस मामले को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना तक पहुंचाया जाएगा। क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र गुप्ता के मुताबिक अफसर बिना कार्रवाई सुधरने वाले नहीं है। इस कारण उनकी शिकायत करनी ही पड़ेगी।

निरस्त होगा ठेका, काली सूची में ठेकेदार
इस मामले में ईओ रवींद्र कुमार का कहना है कि जांच में शिकायत सही पाई गई है। अब इसका ठेका तो निरस्त किया ही जाएगा। साथ ही ठेकेदार को भी काली सूची में डाला जाएगा। सड़क को मानक के अनुरूप ही बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें