फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Tue, 12 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग को ओर से चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत मंगलवार को शहर के झांसी रोड स्थित एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में शहर के एसआर इंटर कालेज, महर्षि विद्या मंदिर एल्ड्रिच स्कूल के करीब 120 प्रतिभागियों ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर यातायात नियमों की जानकारी दी।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट पीके सक्सेना
विज्ञापन


कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से हादसों में कमी आती है। बच्चों में इस तरह के कार्यक्रम से जागरूकता आती है और वह अपने अभिभावकों को भी सचेत करते रहते है। इस दौरान सड़क दुर्घटना, कारण और निदान विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने भाग लेकर अपने अनुभवों को साझा किया। इसके बाद वाल पेटिंग प्रतियोगिता में भी

बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। एआरटीओ प्रर्वतन धनवीर यादव ने कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। कार चलाते समय सीट बेल्ट बांधे और गति सीमा कम रखे। इससे हादसे नहीं होते और सड़क पर लगे संकेतांकों को जरूर देखकर उनका अनुपालन करें। इस दौरान एआरटीओ प्रशासन, सीओ जंग बहादुर सिंह ने भी बच्चों को यातायात नियम बताए। एल्ड्रिच विद्यालय के प्रबंधक अजय इटौरिया ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें