फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार को तीन दिन शेष, बाजारों में बढ़ी खरीदारों की चहलपहल

Sat, 19 Mar 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बाजार में सजी पिचकारी की दुकान । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रंगों के त्योहार होली को बस तीन दिन शेष हैं और फिजां भी होरियारी हो चली है। ऐसे में महंगाई पर होली भारी पड़ती दिखाई दे रही है। बाजार में रंगों के साथ मिठाई और चिप्स-पापड़ की दुकानें सज गई हैं। इन पर अब खरीदारों की दिन भर भीड़ उमड़ रही है। महंगाई के बाद भी जमकर बिकवाली हो रही है। सबसे अधिक भीड़ पिचकारी की दुकानों पर ही नजर आ रही
विज्ञापन


है। पिचकारियों में इस मर्तबा डोरीमान (बच्चों का लोकप्रिय कार्टून कलाकार), बाल गणेश और रैंबो गन का खासा क्रेज है। पिचकारियां महंगी होने के बाद भी खूब बिक रही हैं। इस बार लोग खोया लेकर गुझिया बनाने के बजाए रेडीमेड गुझिया लेना ही पसंद कर रहे हैं।  होली बस आने को ही है। ऐसे में तीन दिन पहले ही बाजार गुलजार हो चुका है। शहीद भगत सिंह

चौराहे से लेकर घंटाघर, बलदाऊ चौक तक सभी बाजारों में रंगों और पिचकारियों की दुकानें सज चुकी हैं। इसी तरह मिठाई के दुकानदारों ने भी लजीज मिठाई के आकर्षक काउंटर सजा रखे हैं। नमकीन की दुकानों पर भी भीड़ उमड़ रही है। पिचकारियों में सबसे अधिक बिक्री डोरीमान की हो रही है। इसके अलावा मोदी, कृष के मास्क भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। बच्चे
विज्ञापन


इन पिचकारियों को हाथों हाथ ले रहे हैं। इसके बाद बाल गणेश और रैंबो गन की पिचकारी भी खूब बिक रही है। चाइनीज होने के बाद भी इन पिचकारियों के दाम पिछली मर्तबा से अधिक

हैं, फिर भी इनकी बिक्री जमकर हो रही है। रंगों की मांग अभी से बढ़ने लगी है। रंग विक्रेता मनोज गुप्ता कुक्कू का कहना है कि अभी तो शुरुआत ही है। आने वाले दिनों में रंगों की बिक्री में तेजी से इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि इस बार लोग महंगे व अच्छे रंग की डिमांड ज्यादा कर रहे हैं। रंग से परहेज करने वाले कुछ लोग अबीर गुलाल खरीद रहे हैं।

चिप्स-पापड़ की बढ़ी मांग
लगातार हो रही बारिश के चलते इस मर्तबा होली में महिलाएं कुछ निराश हैं, क्योकि इस बार उन्हें चिप्स पापड़ बनाने का ज्यादा समय नहीं मिल सका है। यही वजह है कि बाजार में रेडीमेड चिप्स पापड़ की बिक्री में भी खासा इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए बाजार में चिप्स पापड़ की दुकानें भी सज गई हैं।

रंग खेलने के लिए सस्ते कपड़े
होली के दिन रंग खेलने के लिए सस्ते कपड़ों की बिक्री भी शुरू हो गई है। इस वक्त बाजार में सस्ते पैंट, शर्ट, कुर्ता आदि की डिमांड बढ़ गई है। वहीं कई लोग होली पर रंग खेलने के लिए घर में रखे पुराने कपड़े निकालने लगे हैं, ताकि होली में रंगों का आनंद लिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें