फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता व परिजनों को दे रहा है धमकी

Mon, 07 Aug 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दुष्कर्म का आरोपी पीड़िता व उसके परिजनों को तरह-तरह की धमकी देकर मामले में समझौता करने का दबाव बना रहा है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि मामला दर्ज होने के एक हफ्ते बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। जिससे वह धमकी दे रहा है। जिससे उसका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने 21 जुलाई को एसपी डॉ. ईरज राजा को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शहर के तुलसी नगर निवासी देवांश गुप्ता ने आधार कार्ड में संशोधन कराने के नाम पर बुलाया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था। बेसुध होने पर उससे दुष्कर्म कर अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए थे। इसके बाद आरोपी वायरल करने की धमकी देकर लगातार उससे दुष्कर्म करता रहा। एसपी ने शिकायत को संज्ञान में लेकर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। परिजनों का आरोप है कि वह धमकी देकर समझौता करने का दबाव बना रहा है। परिजनों ने उसकी गिरफ्तारी की मांग की है। सीओ गिरजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि युवक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें