फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पौने दो करोड़ से जलभराव की समस्या का होगा निदान

Tue, 13 May 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। सीवरेज एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए शासन ने नगर पंचायत को 175.50 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति दे दी। जिसमें 88 लाख रुपये अवमुक्त भी हो चुके हैं। जिससे कस्बे के तीन मोहल्लों की आठ हजार की आबादी को जलभराव से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन




बता दें कि पिछले दस सालों से कस्बे के मोहल्ला आंबेडकर नगर, मैथिली शरण नगर, जवाहर नगर के अलावा तहसील परिसर व सीओ कार्यालय में बारिश के दौरान पानी निकासी न होने से जलभराव की स्थिति हो जाती थी। हालत यह थी कि महीनों पानी भरा रहता था। जिससे लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता था।
नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास ने बताया कि बारिश के दौरान पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से माधौगढ़ के तीन मोहल्ले व तहसील परिसर व सीओ कार्यालय में महीनों पानी भरा रहता है। जिससे बाढ़ जैसे हालात हो जाते थे। जलभराव के निस्तारण को लेकर अक्तूबर 2024 में नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा को जलभराव की स्थिति से रूबरू कराया। मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अनुमोदन पर जलभराव के निस्तारण के लिए 175.50 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृत दे दी। यही नहीं कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय को 88 लाख रुपये अवमुक्त भी कर दिए।
विज्ञापन




नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि तहसील परिसर में संपवेल पंप का निर्माण कराया जाएगा। जिससे बाढ़ग्रस्त मोहल्ले से डिकौली मोड़ तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जिससे बारिश के दौरान मोहल्लों में जलभराव की स्थिति पैदा न हो सके। जिससे इस बार बारिश के दौरान बाढ़ जैसे हालात से बचा जा सकेगा।





नगर पंचायत अध्यक्ष के मुताबिक, वार्ड नंबर चार आंबेडकरनगर से फायर ब्रिगेड होते हुए डिकौली पुलिया तक लगभग एक किमी तक 1.97 लाख रुपये की लागत से नाला का निर्माण कराया जाएगा। नाला के बन जाने से मोहल्ले में जलभराव की स्थिति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें