फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मृतकों को पेंशन हुई जारी, एडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Mon, 22 Feb 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीओ ने ब्लाक क्षेत्र के सूपा-नुनायचा गांव का सोमवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव के विकास कार्यों की समीक्षा की। जूनियर विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक की गैरहाजिरी पर उन्होंने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आंगनबाड़ी केंद्र न खुलने की भी शिकायत की। इस पर उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। इसी दौरान 11 मृतकों को पेंशन
विज्ञापन


जारी किए जाने का मामला सामने आया, इस पर उन्होंने विभाग के एडीओ को फटकार लगाते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि की संस्तुति की है। बीडीओ एपी प्रबल ने सोमवार को वर्ष 2012-13 में राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित गांव सूपा-नुनायचा का निरीक्षण कर विकास कार्यों की हकीकत को परखा। इस दौरान जब बीडीओ जूनियर विद्यालय

पहुंचे तो पता चला कि प्रधानाध्यापक नहीं आए हैं। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए एबीएसए आरएस गौतम ने जांच के निर्देश दिए। निरीक्षण में बीडीओ से ग्रामीणों ने गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र न खुलने की शिकायत की, इस पर उन्होंने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान  ही बीडीओ केे सामने 11 मृतकों को पेंशन दिए जाने का मामला आया तो
विज्ञापन


वह भड़क गए और उन्होंने समाज कल्याण विभाग के एडीओ बसंत लाल यादव को जमकर हड़काया ही नहीं, बल्कि उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि भी दे दी। बीडीओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तो वहां दरवाजे टूटे और तैनात एएनएम गायब मिलीं। उन्होंने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

उधर, बीडीओ ने बताया कि निरीक्षण में जहां भी कमियां मिलीं हैं, उसकी रिपोर्ट प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपी जाएगी और पूरा प्रयास किया जाएगा कि कमियों को दूर कराकर दोषी कर्मचारियों, अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें