सिरसाकलार। पंचायत मित्र ने युवक के साथ मारपीट कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। युवक ने थाना पहुंचकर पंचायत मित्र पर आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस जांच में जुटी है।
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के पिथऊपुर निवासी राहुल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि गांव का पंचायत मित्र उसके पिता मुन्ना लाल का फर्जी जॉबकार्ड बनाए हुए हैं। इसका पैसा वह मेरे खाते में डलवाता है। उसके बाद मेरे खाते से पैसा निकलवाकर ले लेता है। मंगलवार की सुबह पंचायत मित्र उसके घर आया और खाते से पैसे निकालकर देने की बात कहने लगा। उसके मना करने पर वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। थानाध्यक्ष पीके सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)