उरई। 21 वीं पुलिस कानपुर जोन की पुुरुष, महिला जूडो, जिम्नास्टिक बुशू व ताइक्वांडो प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन इंदिरा स्टेडियम में हुआ। इसमें नौ जिले की टीमों के 165 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन पर गुरुवार को ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कानपुर नगर की महिला टीम ने प्रथम व झांसी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में जालौन जिले ने प्रथम, कानपुर देहात ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन पर डीएम, एसपी ने विजेता टीमों को पुरस्कार व शील्ड देकर सम्मानित किया।
ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। इसमें कानपुर नगर की महिला टीम ने जूडो में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि दूसरे स्थान पर ललितपुर की टीम रही। जूडो पुुरुष टीम में जालौन ने प्रथम, झांसी ने दूसरा स्थान पाया। जिमनास्टिक में इटावा की पुुरुष टीम प्रथम, जालौन दूसरे स्थान पर रही। बुशू महिला में कानपुर नगर प्रथम, जालौन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
जिमनास्टिक में पुरुष वर्ग में इटावा प्रथम, जालौन द्वितीय स्थान पर रही। बुशू प्रतियोगिता में पुुरुष टीम जालौन, बुशू महिला ने कानपुर नगर, ताइक्वांडो पुरुष वर्ग जालौन, ताइक्वांडो महिला कानपुर, जूडो पुरुष जालौन, जूडो महिला कानपुर नगर, जिमनास्टिक में इटावा जिले को शील्ड प्रदान की गई। पूरी प्रतियोगिता में कानपुर नगर व जालौन की टीमों के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। डीएम एनएस पांडेय, एसपी स्वप्निल ममगोई ने खिलाड़ियों को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जिला क्रीड़ा अधिकारी रईस अख्तर, अमीर अहमद फतेहगढ़, शरद यादव, रविकांत, सुरिंदर कौर, मुकेश कुमार, सुधीर ने निभाई। एएसपी सुभाष चंद्र की देखरेख में प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता संपन्न कराने में सीओ लाइंस आरआई देवीगुलाम, पीटीआई व स्टेडियम कर्मचारी मौजूद रहे।a