फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डंपर का पहिया बदल रहे परिचालक को आया चक्कर, मौत

Tue, 18 Jun 2024 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर पंक्चर हुए डंपर का पहिया बदल रहे परिचालक को अचानक घबड़ाहट हुई। घबड़ाहट होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को भेज दी है।
विज्ञापन


सोमवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के सहाव मोड़ के पास से निकल रहे डंपर का पहिया अचानक पंक्चर हो गया। डंपर चालक ने डंपर को साइड में लगा दिया। डंपर का परिचालक मोंठ निवासी विजेंद्र (35) डंपर से उतरकर पहिया बदलने लगा। तेज धूप व गर्मी में पहिया बदलते समय अचानक से विजेंद्र को घबराहट हुई। घबराहट होने पर उसने इसकी जानकारी चालक गुड्डू को दी। उसने तुरंत सहायता के लिए एंबुलेंस की सहायता मांगी। एंबुलेंस के माध्यम से घायल अवस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस विधिक कार्यवाही पूरी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें