महेवा। भैंस चराने गया पशुपालक नदी में डूब गया। पुलिस व गोताखोरों ने वृद्ध की नदी में तलाश शुरू करा दी है।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के कुटरा गांव निवासी सरमन उर्फ बड़ेपाल (60) बुधवार को नून नदी के किनारे अपनी भैंसें चरा रहे थे। तभी उनकी एक भैंस नदी में उतर गई। जिसे भगाने के लिए वह नदी में उतरे। पानी के तेज बहाव के चलते वह नदी में डूब गए। अन्य पशुपालकों ने वृद्ध को नदी में डूबता देख परिजनों को जानकारी दी।
सूचना पाकर कोतवाल जितेंद्र सिंह, तहसीलदार, सीओ गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचे और डूबे वृद्ध की नदी में तलाश शुरू करा दी। देर रात तक गोताखोर तलाश में लगे रहे।