आटा। झमाझम हुई बारिश से नून नदी उफना गई है। पानी रपटे से पांच फीट ऊपर बह रहा है। इससे आटा और कालपी का कई गांवों से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाकर आटा और कालपी पहुंचना पड़ रहा है।
तहसील कालपी के भदरेखी गांव से निकली नून नदी के रपटे के ऊपर से बारिश का पानी चलने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। आटा-चुर्खी मार्ग से जुड़े गांव सधारा, नूरपुर, खल्ला, खांकरी, नसीरपुर, हैदलपुर, चुर्खी, मुसमरिया, परा, अटरिया गांवों का संपर्क कट गया है।
भदरेखी गांव निवासी नासिर, सुरेंद्र, आजाद खां, बउआ, विकास आदि का कहना है कि नदी का पानी रपटे से करीब पांच फीट ऊंचा बह रहा है। खेतों तक जाना मुश्किल है।