फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वृद्ध ने कुएं में कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। वृद्ध ने कुएं में कूदकर जान दे दी। परिजनों को जब वह घर पर नहीं मिले तो उन्होंने खोजबीन की। कुछ देर बाद लोगों ने कुएं में पड़ा देखा तो परिजनों को जानकारी दी। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी वीरेंद्र पटेल (90) ने बुधवार की रात कुएं में कूदकर जान दी। परिजनों ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार की रात को पड़ोसी के घर में शादी थी। इस पर सभी लोग वहां शामिल होने गए थे। इसी दौरान उन्होंने आत्महत्या कर ली। परिजन आत्महत्या के कारणों का पता नहीं बता पा रहे हैं। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें