फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शराब पीने से मना करने पर वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के बबीना गांव निवासी खून्नू लाल (60) ने सोमवार की रात घर के बाहर लगे पीपल के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने जब उसका शव फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह आए दिन शराब पीकर घर में विवाद करता था। सोमवार की शाम को भी वह शराब पीकर आया और विवाद करने लगा। जब परिजनों ने विरोध किया तो वह नाराज होकर घर से बाहर चला गया और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वृद्ध की मौत से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि वृद्ध ने आत्महत्या की है। परिजनों से जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें