फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बिजली गुल, जनरेटर भी धड़ाम, आधे अस्पताल में अंधेरा

विज्ञापन
फोटो-13-जिला अस्पताल में ओपीडी पर्चा काउंटर पर बिना बिजली के लाइन में लगे मरीज। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में सोमवार को जनरेटर से जुड़ी केबल आपस में चिपक गई। इससे ए, बी ब्लॉक, पैथोलॉजी, सीटी स्कैन जैसे कक्षों में बिजली सप्लाई ठप हो गई। मरीजों के पर्चे नहीं बने, डॉक्टर और स्टाफ बाहर निकल आए। 20 मिनट की मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह 9:45 बजे जब अस्पताल की बिजली सप्लाई गुल हुई। उस वक्त सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय भ्रमण कर रहे थे, उन्होंने तत्काल बिजली ठेकेदार को बुलाया और बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद बिजली सप्लाई बहाल हुई।
जब बिजली सप्लाई बंद हुई तो जिला अस्पताल के पर्चा काउंटर पर भारी संख्या में भीड़ लगी थी। इससे ए व बी ब्लॉक के सभी चिकित्सक कक्षों में अंधेरा हो गया। उमस के चलते डॉक्टर कक्ष से बाहर निकल आए। मरीज भी इधर-उधर भटकने लगे। ओपीडी पर्चा काउंटर की लाइन में लगे मरीज भी पंखा न चलने के कारण अपने गमछा और दुपट्टे से हवा करने लगे। सीटी स्कैन, पैथोलॉजी की बिजली गुल हो गई। इससे काम ठप हो गया।
विज्ञापन




लापरवाही: रविवार को ठीक नहीं की बिजली, सोमवार को केबल जला
इस मामले में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। दरअसल लोड ज्यादा होने की वजह से बिजली ऑपरेटर ने तीन सितंबर को सीएमएस से शिकायत की थी कि लोड अधिक होने की केबल जल सकता है, लेकिन ठेकेदार ने अनसुनी कर दी। रविवार को भी समस्या दूर नहीं की। इसका नतीजा यह हुआ कि सोमवार को ओपीडी खुलने के बाद लोड ज्यादा होने पर केबल जल गया और बिजली सप्लाई ठप हो गई। केबल जनरेटर से जुड़े होने के कारण जेनरेटर भी नहीं चल पाया।
वर्जन
जनरेटर रूम की केबल में समस्या आ गई थी। इसकी वजह से 15-20 मिनट अस्पताल परिसर के कुछ एरिया में बिजली ठप रही। ठेकेदार को बुलाकर समस्या दूर करा दी गई है। इसका स्थायी समाधान कराया जा रहा है।
- डॉ.आनंद उपाध्याय, सीएमएस, जिला अस्पताल

नहीं हो पाया अल्ट्रासाउंड
कदौरा नगर पंचायत के पूर्व सभासद साने रजा ने बताया कि वह दो दिन पहले भी 50 किलोमीटर दूर से अल्ट्रासाउंड कराने जिला अस्पताल आए थे। उस दिन अल्ट्रासाउंड नहीं हो सका। आज भी अल्ट्रासाउंड नहीं हो पाया। बाहर से अल्ट्रासाउंड कराएंगे।
सफाई कर्मचारी को लगाई फटकार



उरई। जिला अस्पताल में एक आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी बिना ड्यूटी के इमरजेंसी पहुंच गया और नशे में इधर-उधर घूमने लगा। जब सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय रात साढ़े 11 बजे निरीक्षण को पहुंचे तो वह टहल रहा था, जब उससे ड्यूटी के बारे पूछा। इस पर कभी वह ड्यूटी पर और कभी छुट्टी पर होने की बात कहने लगा। सीएमएस ने नाराजगी जताते हुए उसे घर जाने को कहा। सीएमएस ने सफाई सुपरवाइजर जितेंद्र से आउट सोर्सिंग सफाई कर्मचारी प्रथम के बारे में जानकारी मांगी है। सीएमएस का कहना है कि पहली गलती होने पर संबंधित कर्मचारी को चेतावनी जारी की जाएगी। (संवाद)




फॉलोअप
आदेश के बावजूद जन औषधि केंद्र के बाहर नहीं की साफ-सफाई
कालपी। एसडीएम मनोज कुमार के निर्देश के बावजूद प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के सामने नगर पालिका ने सफाई नहीं की। इससे मरीजों को दिक्कत हो रही है।
मरीजों को सस्ती एवं अच्छी दवाइयों के लिए खोले गए जन औषधि केंद्र के सामने बारिश के कारण घास फू उग आई है। इससे वहां पर दवा लेने जाने वाले मरीजों को घास में होकर गुजरना पड़ रहा है। घास में मौजूद कीड़े-मकोड़े की वजह से मरीज को कभी भी समस्या हो सकती है। बीती 11 सितंबर को एसडीएम मनोज कुमार ने जन औषधि केंद्र एवं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान एसडीएम ने ईओ अवनीश कुमार शुक्ला को दूरभाष के माध्यम से जन औषधि केंद्र के सामने पड़ी हुई गंदगी को साफ करने के निर्देश दिए थे लेकिन चार दिन बीतने के बावजूद नगर पालिका ने जन औषधि केंद्र के सामने सफाई नहीं कराई है। (संवाद)

फोटो-13-जिला अस्पताल में ओपीडी पर्चा काउंटर पर बिना बिजली के लाइन में लगे मरीज। संवाद- फोटो : 1

फोटो-13-जिला अस्पताल में ओपीडी पर्चा काउंटर पर बिना बिजली के लाइन में लगे मरीज। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें