फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी कोहरे में लिपटा रहा शहर

Mon, 26 Dec 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शहर में छाया घना कोहरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रविवार रात्रि से सोमवार की सुबह तक कोहरे की चादर पसरी रही। इससे आम जनजीवन के साथ-साथ वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ी।  दिन भर सूरज भी लुकाछिपी का खेल करता रहा। इससे दृश्यता काफी कम रही और लोग ठंड से बेहाल रहे। दो दिनों से मौसम के अचानक करवट लेने से रात में कोहरे का कहर जारी है। वहीं, सुबह 10 बजे तक कोहरा कायम
विज्ञापन


रहने से सुबह घर से निकलने वालों को परेशान होना पड़ रहा है। दैनिक दिनचर्या के सभ्ी काम भी कोहरे के वजह से प्रभावित हो रहे है। इससे लोग समय से अपने काम नहीं निपटा पा रहे है। सोमवार को सुबह 10 बजे के बाद ही कोहरा छटा। इस दौरान विजिबिलिटी काफी कम रही। सड़कोें पर गाड़ियां रेंगती दिखीं। इसके बाद दिन भर सूरज की लुका छिपी से तेज

धूप क आनंद नहीं ले सके। वहीं, शाम 4 बजे के बाद से शीतलहर की ठंडक व धुंध से कोहरे का आभास होना शुरू हो गया। गलन भरी सर्दी से दुपहिया वाहन चालकों को भी ठंड का एहसास हुआ और लोग गर्म कपडे, टोपा, मफलर, दस्ताने का प्रयोग करते देखे गए। स्कूल जाने वाले बच्चों को भी ठंड में ठिठुरते हुए बसों का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें