फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: नवविवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर जान दी

Mon, 26 May 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नवविवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी बीस दिन पहले हुई थी। परिवार में शादी कार्यक्रम होने के चलते वह मायके आई थी।
विज्ञापन

जालौन कोतवाली क्षेत्र के ऐदलपुर गांव निवासी भान सिंह की पुत्री रश्मि देवी (20) की शादी 05 मई को शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांति नगर निवासी अश्विनी कुमार गौतम के साथ हुई थी। पिता ने बताया कि परिवार में शादी होने के चलते वह 17 मई को गांव आ गई थी। तभी से यहीं थी। शनिवार की रात हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। रात को करीब 12 बजे वह अपने कमरे में चली गई, और उसने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पिता जब कमरे में पहुंचे तो बेटी का शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजन उसके आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। उन्होंने पुलिस व उसके पति को इसकी जानकारी दी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सीओ जालौन शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि नवविवाहिता ने मायके में आत्महत्या की है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें