फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने कहा, निष्ठा से निभाएंगे जिम्मेदारी

Tue, 12 Jan 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल ने जिम्मेदारी मिलने के बाद कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठजनों को उचित सम्मान देंगे और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौपेगें। उनका पहला लक्ष्य पार्टी के सभी लोगों को साथ लेकर कार्यकारिणी का गठन करना होगा। हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करना है इसके लिए सभी का साथ और विश्वास लेकर आगे
विज्ञापन


बढ़ेंगे। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वालों को कोई स्थान नहीं मिलेगा। ये बातें उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए समर्पित होकर जो काम किया है उसी का प्रतिफल है कि आज उन्हें सबसे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इसका वह पूरी निष्ठा से निर्वाह करेंगे। उन्होंने फोन पर बताया कि पहली बार

उन्हें 1996 में विहिप का कुठौंद मंडल का संयोजक बनाया गया था। इसके बाद वर्ष 2000 में भाजपा जिला कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत हुए। इसी साल गांव के प्रधान निर्वाचित हुए और गांव के विकास का हर संभव प्रयास किया। अब भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में पार्टी को मजबूत करना ही उनका मुख्य मकसद रहेगा। वह पार्टी के वरिष्ठों को सम्मान देते हुए उनके
विज्ञापन


बताए रास्ते पर ही आगे बढ़ेंगे। पार्टी के निष्ठावान जिनका सामाजिक दायरा बेहतर होगा उन्हें जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हर जातिवर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने वालों पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई के लिए प्रदेश नेतृत्व को लिखेंगे। समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें