फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में रहा रहा कालपी के युवक की हुई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। शहर के निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व पूर्व विधायक स्वर्गीय शिव संपत्ति शर्मा के 44 वर्षीय नाती अभिषेक शर्मा की सात सितंबर को अमेरिका में हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव के भारत आने के इंतजार में हैं।
अभिषेक शर्मा अमेरिका के गैटलिंग वर्ग में फ्लैट में रहते थे। वहीं मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। बीते सात सितंबर को उनका शव फ्लैट के अंदर पड़ा मिला था।
अमरीकी पुलिस की जांच पड़ताल में एक 22 वर्षीय अपराधी उनकी हत्या में शामिल निकला। उस पर पुलिस ने भारतीय रुपयों के अनुसार दो लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन

अभिषेक कालपी के मनीगंज में परिवार संग रहते थे। उसकी प्राथमिक शिक्षा कालपी के एसडी विद्या मंदिर में हुई थी। पढ़ाई करने के बाद वह चंडीगढ़ चले गए थे।
वहां से अमेरिका में शिफ्ट हुए थे। पंाच बहनों में इकलौते भाई थे। परिजनों के अनुसार भारतीय अधिकारियों की मदद से पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को शिकागो से भारत भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें