फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम ने स्कूलों व चौराहों पर छात्राओं, महिलाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के लिए चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को एंटी रोमियो टीमों ने जिले के विभिन्न थानों, स्कूल-कालेजों व कोचिंग सेंटरों में छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

नारी सम्मान की दिशा में चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी गई। वहीं, हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
एसपी रवि कुमार के निर्देशन में शहर के मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, स्कूलों व कोचिंग सेंटरों में एंटी रोमियो टीमों ने छात्राओं को जागरूक किया।
महिला उत्पीड़न रोकथाम व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों 1090, 112, 1076 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि किसी भी विषम परिस्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर फोन करके पुलिस से मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान टीम ने स्कूलों और चौराहों के आसपास घूम रहे युवकों को रोक कर पूछताछ की। हिदायत देकर उनके नाम और पते नोट करके चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें