फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सांसद ने भाजपा सरकार की योजनाओं का किया बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी भाजपा सरकार के छह साल पूरा होने पर जनप्रतिनिधियों ने उपलब्धियां गिनाईं। भजन संध्या स्थल पर शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। इसमें विकास कार्य गिनाए गए। दावा किया कि पहले की सरकारों मेें इतने विकास कार्य कभी नहीं हुए।
विज्ञापन

शनिवार को सीतापुर स्थित भजन संध्या स्थल पर सांसद आरके सिंह पटेल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने सरकार की योजनाओं का बखान किया। छह वर्ष सुशासन, विकास, रोजगार, डबल इंजन की सरकार पुस्तक का विमोचन किया। सांसद ने जिले के विकास एवं प्रदेश की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, मुख्यमंत्री आवास, उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं आदि के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चेक व चाबी बांटी।
सूचना विभाग ने विकास पुस्तिका एवं फोल्डर का वितरण किया। कार्यक्रम में मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, सांसद प्रतिनिधि शक्तिप्रताप सिंह तोमर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन



क्या अधिकारियों को लड़ना है चुनाव
सांसद आरके पटेल उस समय आक्रोशित हो गए जब उनको पता चला कि बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को सूचना तक नहीं दी गई है। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालक ने घोषणा की कि शिक्षक और बच्चे जाएंगे नहीं, अभी बेसिक शिक्षा विभाग का कार्यक्रम होना है। यह सुनकर सांसद काे गुस्सा आ गया। उन्होंने नाराजगी जताई कि सरकारी कार्यक्रम होने के बाद भी जनप्रतिनिधियों को सूचना नहीं दी गई। यह तरीका ठीक नहीं है। उन्होंने यहां तक कह डाला कि क्या अधिकारियों को चुनाव लड़ना है। वहां मौजूदू सीडीओ अमृतपाल कौर से पूरे मामले का संज्ञान लेने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें