फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रसायनमुक्त जैविक खेती कर मोटा अनाज उगाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जैविक खेती को बढावा देने एवं कृषकों को जागरूक किए जाने की मंशा से जैविक मेला एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन योजनान्तर्गत मोटे अनाज को बढावा देने के लिए रोड शो का आयोजन किया गया। इसमें सांसद आरके सिंह पटेल ने किसानों को रसायनमुक्त जैविक खेती करने की सलाह दी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में शनिवार को कार्यक्रम में सांसद ने बताया कि केन्द्र सरकार ने मोटे अनाज को श्रीअन्न का नाम दिया है। इनको बढावा देने के लिए मिलेट्स महोत्सव मनाया जा रहा है। किसान परम्परागत जैविक खेती अपनाते हुए रसायन.उर्वरक मुक्त श्रीअन्न की खेती करें। उन्होंने किसानों को सब्जी एवं फलों का भी उत्पादन करने की सलाह दी। इस दौरान उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बताया कि कस्टम हायरिंग सेन्टर स्थापना के लिए गनेश प्रताप सिंह ग्राम ऊंचाडीह मानिकपुर, प्रेम प्यारी ग्राम लवेद मऊ आदि को प्रमाणपत्र एवं ट्रैक्टर की चाभी देकर सम्मानित किया गया है। इसके साथ हार्वेस्टर के लिए गौहानी कलां गांव के अर्जुन सिंह समेत पांच किसानों को प्रशस्तिपत्र दिए। कृषकों को रागी का मिनीकिट वितरित किया गया। इसके बाद सांसद के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश खरे आदि ने बाइक जुलूस को हरी झंडी दिखाकर मोटे अनाज के प्रचार प्रसार के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें