फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर से पहुंचेगा मुख्यमंत्री का संदेश

Sun, 28 Aug 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री का संदेश 31 अगस्त तक हर समाजवादी पेंशन धारक के घर पहुंचाने की योजना पर काम तो हुआ लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। अब यह संदेश सितंबर माह के प्रथम सप्ताह में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को सख्त निर्देश देकर काम पर लगाया गया है। दफ्तर के बाहर बंडल बनाए जा रहे हैं। पोस्ट आफिस में पोस्ट करने
विज्ञापन


की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो जाएगी। इसके तीन दिन बाद मुख्यमंत्री का संदेश डाकिया घर लेकर पहुंच जाएगा। जनपद में समाजवादी योजना के 70330 लाभार्थी हैं। इन लाभार्थियों के घर में मुख्यमंत्री का जो संदेश 31 अगस्त तक पहुंचने वाला था अब उसके लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से समय पर व्यवस्था न कर पाना

और अवकाश पड़ जाने की वजह से संदेश सितंबर माह में पहुंच पाएगा। इसमें योजना की विस्तृत जानकारी दी गई है। लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन धारक होने से जो अन्य लाभ भी मिलेंगे उसका भी जिक्र किया गया है।  मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से अपील की है कि मिलने वाली धनराशि का उपयोग परिवार की खुशहाली के लिए करें। समाजवादी पेंशन योजना में
विज्ञापन


परिवार के बच्चों के नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल में प्रसव की निशुल्क व्यवस्था भी है। इसका पूरा लाभ उठाएं। प्रतिवर्ष 50 रुपये

पेंशन राशि बढ़ाने के लिए जो मानक निर्धारित हैं वह पूरे होने चाहिए। समाजवादी पेंशन से जुड़ी समस्याओं के लिए निशुल्क टोल फ्री नंबर भी पत्र में दिया गया है। इसके लिए कर्मचारियों को लगाया गया है। सफाई कर्मियों से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें