फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लोडर चालक ने ईको सवार युवकों पर मारपीट और मोबाइल छीनने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। लोडर चालक ने ईको सवार युवकों पर मारपीट कर मोबाइल फोन छीनने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक का आरोप है कि तमंचा तानकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


कदौरा कस्बे के मोहल्ला पुरवा निवासी धर्मेंद्र ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह सोमवार रात पिकअप से उरई स्थित कोल्ड स्टोरेज से केले लादकर मौदहा जा रहे थे। इसी दौरान जोल्हूपुर रेलवे ओवरब्रिज पर ईको कार सवार तीन युवकों ने वाहन आगे लगाकर उनका रास्ता रोक लिया।
आरोप है कि युवकों ने उनके साथ मारपीट की और ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि जाते समय युवकों ने तमंचा दिखाकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि ईको में एक नाबालिग लड़की और एक बुजुर्ग भी मौजूद थे।
विज्ञापन

वहीं ज्ञान भारती चौकी प्रभारी विपिन यादव ने बताया कि दोनों वाहन चालकों के बीच जोल्हूपुर चौराहे पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद ओवरब्रिज पर मारपीट हुई। उन्होंने बताया कि मोबाइल छीनने और तमंचा दिखाने की बात प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रही है।
विज्ञापन

पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें