शहीद अशफाक उल्ला के 89वें शहादत दिवस पर बाल मेला शिक्षा सृजन में लगाया गया। इसमें बच्चों ने खाने-पीने का स्टाल लगाया। इस दौरान बच्चों ने गोल गप्पे और बर्गर का आनंद लिया। बाल मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी राकेश सिंह ने शहीद अशफाक उल्ला खां की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में
अच्छे संस्कार विकसित होते हैं। समाज के लोगों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने बच्चों के इस कार्य की प्रशंसा की। शिक्षा सृजन के प्रबंधक संजीव गुप्ता ने कहा कि शहीद अशफाक उल्ला, रामप्रसाद विस्मिल, राजेंद्रनाथ लाहड़ी, रोशन सिंह जैसे क्रांतिकारियों का जीवन हमें त्याग और बलिदान की सीख देता है। उन्होंने कहा कि बाल मेला मेें अर्जित लाभ को गरीब वर्ग के
हित में उपयोग किया जाएगा। बाल मेला में कक्षा 3 से 11 तक के बच्चों ने टेस्टी, भेलपुरी, मटर, चाट, छोटू भटूरे, पावभाजी, बर्गर, आइसक्रीम, गोल गप्पे आदि के स्टाल लगाए। मेले में विजय चौधरी, देवेंद्र शुक्ला, प्रदीप दीक्षित, गिरधर खरे, मानसिंह, जितेंद्र कुमार, यूसुफ अंसारी, राजपप्पन, यूसुफ इश्तियाक आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य हरदेश त्रिपाठी व संरक्षक जाकिर आजमी ने स्मृति चिन्ह भेंट किए।