फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दरोगा पर पीड़ित का कॉलर पकड़ कर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
फोटो - 09 एएसपी को शिकायती पत्र देने जाता पीड़ित। संवाद
विज्ञापन
उरई। दरोगा पर कॉलर पकड़कर अभद्रता करने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने बुधवार को एएसपी से शिकायत की है। पीड़ित ने मामले की जांच कराकर दरोगा व उसके साथ अभद्रता करने वाले युवक पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के बर्ध गांव निवासी कुनाल कुमार ने एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा को बुधवार को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि 28 सितंबर को वह घर के दरवाजे पर बैठा था। गांव का ही युवक ट्रैक्टर लेकर निकला और गाय हटाने के लिए कहते हुए गालियां देने लगा। उसने विरोध किया तो युवक ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। कुछ देर बाद वह दो पुत्रों को साथ लेकर आया और उसको पीटा। इसकी सूचना उसने 112 नंबर पर दी थी।
पुलिस कर्मियों ने थाने जाने की सलाह दी। इस पर वह थाने गया। सुबह दरोगा अमित चतुर्वेदी आए और उसका कॉलर पकड़कर धमकी देने लगे। इसका वीडियो उसकी बहन ने मोबाइल पर बना लिया। इस पर दरोगा ने मोबाइल छीन कर वीडियो को डिलीट कर दिया। इसके कुछ देर बाद दरोगा दोबारा आए और उसे थाने ले जाने लगे, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे ले जाने से रोक दिया।
विज्ञापन

इस पर दरोगा ने धमकी दी और वहां से चले गए। पीड़ित का कहना है कि दरोगा विपक्षी से मिलकर उसे धमकी दे रहे हैं। एएसपी ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। दरोगा अमित चतुर्वेदी का कहना है कि उनके ऊपर लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं। वह तो युवक के चोटों के निशान देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें