फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार बारिश से चलना दुश्वार, कीचड़ से सने रास्ते

विज्ञापन
आटा स्थित भभुआ पर कीचड़ से सना रास्ता - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। सावन की तरह माघ में बरस रहे बादलों ने शहर से लेकर गांव कस्बों तक की सूरत बदल कर रख दी है। दो दिनों से हो रही बारिश ने न सिर्फ उरई शहर के मोहल्लों में ही जलभराव कीचड़ की स्थिति पैदा कर दी है बल्कि गांव कस्बों में तो लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार बना हुआ है। उरई में जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और गंटाघर के आसपास कीचड़ और जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी हुई । घरों के बाहर से ही शुरू होने वाला कीचड़ गांव के बाहर तक दिखाई दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला गुरुवार की शाम तक जारी रहा। इस कारण गुरुवार को अधिकांश स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई। देर रात फिर सुबह हुई तेज बारिश के कारण शहर के रामनगर, इंद्रानगर, पटेल नगर और राजेंद्र नगर आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया। तुफैलपुरवा में तो कीचड़ से लोग परेशान रहे। इसी तरह जिला अस्पताल और रेलवे स्टेशन गेट पर भी जलभराव से आने जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक खराब स्थित कस्बों और ग्रामीण इलाकों की रही।
डकोर ब्लाक के मुहम्मदाबाद गांव की शायद ही ऐसी कोई गली रही होगी जहां पर कीचड़ व जलभराव न दिखाई दिया हो। ग्रामीण कपड़े ऊपर करके जरूरी कामकाज के लिए सड़कों पर चलते दिखाई दिए। कदौरा स्थित एक नंबर वार्ड में पहले ही गंदगी एकत्र थी, उस पर रही सही कसर बारिश ने पूरी कर दी। जिससे चारों ओर कीचड़ और जलभराव ही दिखाई दे रहा था। इलाकाई लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत के अधिकारी सफाई की ओर तनिक भी ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन

यही हाल आटा क्षेत्र का भी रहा। यहां भभुआ मार्ग तो इस कदर कीचड़ से सना रहा है कि उस पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं लग रहा था। कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर बारिश से कीचड़ हो गया। जिससे वहां वाहनों की भीड़ पूरे दिन जाम के शक्ल में नजर आ रही थी। कालपी के जाम के कारण यमुना पुल पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए। यही हाल कालपी के भीतर स्थित मोहल्लों व गली कूचों का रहा। जहां कीचड़ व जलभराव ने लोगों का पैदल चलना भी दुश्वार कर रखा था।
बारिश से गिरा कच्चा मकान, मां व दो बच्चे दबे
माधौगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव बिरिया में बेमौसम बरसात के चलते सुनील गुबरेले पुत्र राधेश्याम गुबरेले का कच्चा मकान बुधवार रात भरभरा कर ढह गया। मकान में सो रहे पत्नी मोहनी, बेटा अंश (8), बेटी पलक (5) दब गए। शोरगुल सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दबे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर रामेंद्र पचौरी का कहना है कि घायल बाल बाल बच गए। तहसीलदार प्रेमनारायण का कहना है कि लेखपाल कृष्णबिहारी को मौके पर भेजा है।

कदौरा में वार्ड नंबर एक में जलभराव- फोटो : ORAI

मोहम्मदाबाद में हरिजन मोहल्ले में कीचड़ से निकलते ग्रामीण ग्रामीण- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें