फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: स्कूल में बैठकर रील देखने वाला प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। स्कूल में बैठकर रील देखने और घरेलू महिलाओं से बातचीत करने के आरोप में मंगलवार को बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि कंपोजिट कन्या प्राथमिक विद्यालय अकोढ़ी बैरागढ़ में दशरथ सिंह प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। सोमवार को गांव के अर्जुन सिंह, मनीष पाल, जगदीश प्रसाद, भोले कुशवाहा, रोहित त्रिपाठी ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। इसमें बताया था कि प्रधानाध्यापक दशरथ सिंह कुशवाहा लापरवाही करते हैं। स्कूल का कोई भी काम जिम्मेदारी से नहीं करते हैं। बच्चों से मोबाइल नंबर लेकर घरों में फोन करके महिलाओं से घरेलू बातें करते हैं। साथ ही शिक्षण कार्य भी विद्यालय में शून्य है। वह विद्यालय में पूरे दिन रील देखते रहते हैं। इसके बाद डीएम राजेश कुमार पांडेय ने मामले को संज्ञान लेकर बीएसए चंद्रप्रकाश से जांच के निर्देश दिए थे। बीएसए ने बीईओ डकोर प्रीति को मामले की जांच सौंपी। बीईओ ने जांच की तो पता चला कि गांव की कई महिलाओं ने फोन करने की बात कबूली और मोबाइल नंबर भी दिखाया। इसके बाद पूरी जांच रिपोर्ट बीईओ ने बीएसए को भेज दी थी। मंगलवार की शाम जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक दशरथ सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें