फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो दिन पहले ससुराल से लौटे हेड कांस्टेबल ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई।
दो दिन पहले ससुराल से लौटे हेड कांस्टेबल ने पुलिस लाइन स्थित कमरे में लगे हुक से सोमवार की देर रात रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। रात में जब साथी पुलिस कर्मी कमरे की तरफ गए तो फंदे से उसको लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसको उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर एसपी, सीओ व कोतवाल मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
बांदा जिले के अर्तरा थाना क्षेत्र के लोघोरा गांव निवासी जयचंद्र सिंह (38) उरई सीओ कार्यालय में तैनात था, सोमवार की देर रात उसने फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि वह वर्ष 2011 में कांस्टेबल के पद पर तैनात हुआ था। वर्तमान में वह पत्नी शांति देवी व पुत्र अथर्व व पुत्री श्रेष्ठता के साथ पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहते थे और सीओ कार्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। कुछ दिन से पति पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। जिससे पत्नी बच्चों के साथ मायके चित्रकूट में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई हरिशचंद्र ने बताया कि उनकी अपने भाई जयचंद्र से करीब एक माह पहले बात हुई थी। वह 20 तारीख को पत्नी को लेने चित्रकूट गए थे, लेकिन उनके न लौटने से वह वापस 27 मई को उरई आ गए थे, जिससे तनाव में आकर उन्होंने अपनी जान दे दी। उन्होंने बताया कि वह दो भाई हैं जिनमें जयचंद्र छोटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें