फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai Suicide: हेड कांस्टेबल ने फंदा लगाकर जान दी, सीओ कार्यालय में था तैनात, पत्नी से चल रहा था विवाद

Tue, 30 May 2023 10:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: सोमवार देर रात को पुलिस लाइन आवास में हेड कांस्टेबल ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल का पत्नी से विवाद चल रहा था, जिससे तनाव में था।
विज्ञापन
मृतक हेड कांस्टेबल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में पुलिस लाइन आवास में हेड कांस्टेबल ने सोमवार देर रात कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रात में निकल रहे साथियों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा, तो हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी, सीओ समेत आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सीओ कार्यालय में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात बांदा जनपद निवासी जयचंद प्रजापति ने सोमवार की देर रात आत्महत्या कर ली। देर रात कमरे के बाहर से निकल रहे साथियों ने उसका शव फंदे पर लटका देखा।
सूचना पर एसपी डॉ. ईरज राजा मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिसकर्मियों ने बताया कि हेड कांस्टेबल जयचंद वर्ष 2011 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था, जिस वजह से तनाव में थे। वही एसपी का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें