फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मुठभेड़ में फरार चल रहा टप्पेबाज गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। चलती बस में महिला के आभूषण टप्पेबाजों ने पार कर दिए थे। जानकारी पर पुलिस ने उनकी घेराबंदी कर मुठभेड़ के दौरान छह लोगों को पकड़ लिया था।
विज्ञापन

जबकि कुछ भागने में सफल हो गए थे। मंगलवार को चेकिंग के दौरान एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस की टीम ने घटना की फिराक में घूम रहे टप्पेबाज को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसको पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस को उसके पास से तमंचा कारतूस व बाइक बरामद हुई है।
कदौरा थाना क्षेत्र में चलती बस में टप्पेबाजों ने एक महिला के आभूषण चोरी कर लिए थे। घटना के बाद पुलिस ने 31 दिसंबर को मुठभेड़ के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन कुछ भागने में सफल हो गए थे। जिनकी तलाश पुलिस कर रही थी। मंगलवार को आटा पुलिस को सूचना मिली कि एक टप्पेबाज किसी घटना की फिराक में घूम रहा है। जिस पर एसओजी, सर्विलांस व आटा थाना पुलिस ने चेकिंग लगाई। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछा करने पर क्षेत्र के बीजापुर मोड के पास उसने टीम पर फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने वांछित शातिर अंतर्जनपदीय औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र के दलेलनगर व हाल पता छानी रोड सिरसाकलार निवासी रशीद मंसूरी को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उसके पास से तमंचा, कारतूस व एक बाइक मिली है। कालपी सीओ डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि पकड़ गए आरोपी के खिलाफ जालौन के अलावा इटावा, औरैया व कानपुर देहात के कई थानों में 10 मामले दर्ज हैं। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें