कदौरा। शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर गुरुवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दी तहरीर में बताया कि पड़ोसी ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। दो माह पहले युवक ने शादी कर ली। उसने विरोध किया तो युवक ने जान से मारने की धमकी दी। परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। सीओ एके सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर स्वदेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी तलाश शुरू कर दी है।