जालौन। कोतवाली क्षेत्र के धंतौली गांव निवासी शिवदयाल (65) की बुधवार की रात कुएं में गिरने से मौत हो गई। वह किसान थे।
बेटे लाखन ने बताया कि वह रात में खाना खाने के बाद घर के पास बने कुएं की जगत पर चारपाई डालकर सो रहे थे। रात में लघुशंका के लिए उठे तो उनका संतुलन बिगड़ गया और कुएं में गिर गए। सुबह करीब चार बजे जब उसे जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। इसके साथ पिता को निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। शिवदयाल के दो पुत्र हैं। वृद्ध की मौत से पत्नी बैनबाई सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।