फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी दुकान में आग, दस लाख की क्षति

Mon, 19 Dec 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
धू धूकर जलती दुकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मुहल्ला गोपालगंज में सब्जी मंडी के पास क्र ाकरी व गिफ्ट की दुकान में रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। आसपास के लोगों ने जब आग की लपटें निकलती देखीं तो दुकान मालिक को सूचना दी। वह बदहवास हालत में मौके पर पहुंचा और दमकल कर्मियाें को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियाें ने भारी मशक्कत के
विज्ञापन


बाद आग पर काबू पाया। तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। मुहल्ला जवाहर नगर निवासी मुहम्मद नजर सिद्दीकी की गोपालगंज में क्राकरी एवं गिफ्ट की दुकान है। रविवार की रात करीब नौ बजे उनका पुत्र जुनैद दुकान बंद कर घर चला गया। रात करीब दस बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटें जब दुकान के बाहर आई तो

आसपास रहने वाले लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दी। वह बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे और सूचना देकर दमकल कर्मियों को बुलाया। उन्होंने आग पर भारी मशक्कत के बाद काबू पाया लेकिन तब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया। भीषण आग के बावजूद वहां रखी पाक कुरान शरीफ बच गई। जब सुबह दुकान मालिक ने देखा तो वह भी आश्चर्यचकित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें